Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर पुलिस की कार्रवाई: 11 मुकदमों वाले अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली, 28 लाख की चोरी के दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

Bansal
7 hours ago
बीकानेर पुलिस की कार्रवाई: 11 मुकदमों वाले अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली, 28 लाख की चोरी के दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

बीकानेर पुलिस की कार्रवाई: 11 मुकदमों वाले अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली, 28 लाख की चोरी के दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पांचू थाना क्षेत्र में एक नए हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट खोली है। वहीं, 28 लाख रुपए की चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, पांचू थाना क्षेत्र के कूदसू निवासी मनीष पुत्र भैराराम विश्नोई के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। इसके जरिए उसकी गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में दर्ज 28 लाख रुपए की चोरी के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, राजविलास होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों पर चोरी का आरोप है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

इनमें जयप्रकाश मेहतो पुत्र राम मेहतो उर्फ रामचंद्र मेहतो, निवासी बेथा गांव, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) तथा नितेश कुमार मेहतो, निवासी इब्राहिमपुर गांव, थाना छौड़ाही, जिला बेगूसराय (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 10-10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है।

बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संपर्क नंबर: 87645 07201 पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: