Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : लूट के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 800 किलोमीटर पीछा कर दूसरे राज्य से डिटेन कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर : लूट के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 800 किलोमीटर पीछा कर दूसरे राज्य से डिटेन कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीकानेर : लूट के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 800 किलोमीटर पीछा कर दूसरे राज्य से डिटेन कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिले की नापासर थाना पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने व 2 हजार रूपए, मोबाइल, टैक्सी लूट ले जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।  जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश निवासी पलाना ने 15 अप्रैल को पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चार युवकों द्वारा भारतमाला रोड़ नौरंगदेसर बीकानेर के पास अपहरण कर मारपीट करते हुए 2 हजार रूपए, मोबाइल, टैक्सी लूट ले गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एडिशनल एसपी शहर चक्रवर्ती राठौड़, सीओ गंगाशहर हिमंाशु शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नापासर सुषमा कुमारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी प्रयासों से 200-250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों का 800 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने दूसरे राज्य से डिटेन कर आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुषमा कुमारी, जगदीश कुमार, गोकुलचंद, इमीचंद, प्रदीप कुमार, गोरखाराम, रामनिवास, गोगराम शामिल रहें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: