Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी से मारपीट, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

Bansal sadi
3 months ago
बीकानेर: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी से मारपीट, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

बीकानेर: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी से मारपीट, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

नोखा। पांचू क्षेत्र में तैनात एक पटवारी के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पांचू थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  पटवारी अनोपाराम नाई ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह जयसिंह देसर मगरा गांव में पटवारी के पद पर कार्यरत है। 11 मई को वह पिथरासर गांव में एक आवेदन की भूमि सीमा ज्ञान के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव की ओरण में कुछ लोगों को जेसीबी की सहायता से अवैध खनन करते देखा। पटवारी ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मांगीलाल, अनोपाराम और सुनील नायक निवासी जयसिंह देसर मगरा ने उसके साथ मारपीट करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाई तथा सरकारी रिकॉर्ड फाड़कर फेंक दिए।

वहीं इस घटना के विरोध में नोखा पटवार संघ के सदस्य भी पांचू थाने पहुंचे। पटवार संघ ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिला और प्रदेश स्तर पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान पटवारी भगवत लोहार, सुभाष बिश्नोई, बजरंग ब्राह्मण, मनीराम गोदारा, रामकिशन व्यास, राकेश कुमार सहित अन्य पटवारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: