Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : जिप्सम खनन में करोड़ों की धोखाधड़ी, एक ही परिवार के 8 लोगों पर मामला दर्ज

rk
4 months ago
बीकानेर : जिप्सम खनन में करोड़ों की धोखाधड़ी, एक ही परिवार के 8 लोगों पर मामला दर्ज

बीकानेर : जिप्सम खनन में करोड़ों की धोखाधड़ी, एक ही परिवार के 8 लोगों पर मामला दर्ज

खुलासा ऑनलाइन। खाजूवाला थाना क्षेत्र में जिप्सम खनन व्यवसाय से जुड़ा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का बड़ा मामला दर्ज हुआ है। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक ही परिवार के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अब्दे खां निवासी 2 क्चक्र ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी जिप्सम खनन लीज पर कार्य के लिए ‘ऋषभ कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स’ के प्रोपराइटर श्रवण कुमार बिश्नोई व उनके परिजनों के साथ समझौता किया था। समझौते के अनुसार खनन कार्य के बदले तय राशि और जेसीबी मशीन की किस्तें चुकानी थीं।

आरोप है कि 30 सितंबर 2025 को हिसाब करने पर 2,16,21,029 रुपये बकाया निकले, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर श्रवण कुमार, राजाराम, दिनेश, सुनील, लालचंद, गोरधनराम, सुशीला और सुमित्रा (निवासी गोडू, हाल सदर बाजार बज्जू) के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत द्वारा की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: