बीकानेर महापौर चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी शेखावत ने पूर्व मंत्री कल्ला के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, जाने कब आएगा नतीजा
बीकानेर महापौर चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी शेखावत ने पूर्व मंत्री कल्ला के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, जाने कब आएगा नतीजा
बीकानेर। नगर निगम को आज नया मेयर मिलेगा। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया है जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें 80 पार्षद मतदान कर रहें हैं। जिसके बाद मतगणना होगी। दोपहर 3 बजे बाद नतीजे आने की संभावना है। मेयर पद के लिए कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने हैं। हालांकि भाजपा भी निर्दलीय पार्षदों के सहारे मुकाबला पलटने की कोशिश में जुटी है। भाजपा ने 27 पार्षदों के अलावा 8 निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया है। निगम चुनाव में कांग्रेस को 42, भाजपा को 27, निर्दलीयों को 10 और आरएलपी को एक सीट मिली है। बहुमत के लिए कांग्रेस को अपने पार्षदों के साथ निर्दलीयों का समर्थन बनाए रखना होगा।
चुनाव को लेकर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अनिल कल्ला और सुरेन्द्र सिंह नगर निगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए चुनाव को लेकर अपनी स्थिति और पार्टी की तैयारियों पर बात की। अनिल कल्ला ने कहा कि वे चुनाव को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट और आश्वस्त हैं। वहीं सुरेंद्र सिंह ने नगर- निगम पहुंचते ही बी.डी.कल्ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया । इस दौरान दोनों नेता ने आमने-सामने खड़े होकर कई देर तक चर्चा की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ