Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: देर रात दुकान में लगी भीषण आग, 11 पट्टियां गिरीं, लाखों का सामान जलकर राख

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: देर रात दुकान में लगी भीषण आग, 11 पट्टियां गिरीं, लाखों का सामान जलकर राख

बीकानेर: देर रात दुकान में लगी भीषण आग, 11 पट्टियां गिरीं, लाखों का सामान जलकर राख

बीकानेर। जिले के दुलचासर गांव में खारिया कुआं के पास स्थित एक जनरल स्टोर में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान की छत की 11 पट्टियां टूटकर गिर गईं। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार यह दुकान श्यामसुंदर जाजड़ की है। देर रात अचानक दुकान में आग लगने के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा परचून का सामान, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य जनरल आइटम पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से दुकान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रभावित दुकानदार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: