Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

1 month ago
बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जहरीले पदार्थ वाले बर्तन से पानी पी लेने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 3 जुलाई को परिवादी के खेत में हुई।  पुलिस के अनुसार, इस संबंध में इस्ताक अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुखत्यार अली खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खेत में मोठ की बुवाई के लिए बीज तैयार किए जा रहे थे, जिनमें जहरीला रसायन मिलाया गया था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान प्यास लगने पर मुखत्यार अली ने अनजाने में उसी बर्तन से पानी पी लिया, जिसमें जहरीला मिश्रण था।

जहरीले पदार्थ के शरीर में पहुंचने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना को हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: