Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 52 किलो डोडा छिलका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

2 months ago
बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 52 किलो डोडा छिलका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 52 किलो डोडा छिलका बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

बीकानेर, बज्जू। पुलिस थाना रणजीतपुरा ने “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा छिलका बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52.025 किलोग्राम डोडा छिलका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र लिखमाराम बिश्नोई निवासी जैसला भोजासर हाल रामू फांटा रणजीतपुरा के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 7 लाख 80 हजार 375 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पंजाब के कबरवाला थाना क्षेत्र में 500 ग्राम अफीम तथा हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में 2.037 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस आरोपी को शातिर और बदमाश प्रवृत्ति का मान रही है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की दुकान पर दबिश देकर मादक पदार्थ बरामद किया।

मामले की जांच बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस मुख्य सप्लायर सुभाष पुत्र जीवणराम बिश्नोई निवासी चक 13 आरडीवाई रणजीतपुरा की तलाश में जुटी हुई है। कार्रवाई में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, कैलाशदान, कृष्ण कुमार, प्रतापदान, राजू चौधरी, गणेश कुमार, लालाराम और देवीलाल सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Image

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: