बीकानेर: महावीर रांका ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे पटाखे और मिठाइयां
बीकानेर। दीपावली के पावन अवसर पर पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने अपने कार्यालय पर कच्ची बस्तियों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रांका ने बच्चों को पटाखे, मिठाई, वितरित किए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। रांका ने बच्चों के साथ बैठकर मिठाई खाई और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
रांका ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है जब गरीब और जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर भी मुस्कान आए। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने कच्ची बस्तियों के बच्चों को अपने कार्यालय पर बुलाकर त्योहार मनाया।
इस अवसर पर उप महापौर पंकज गहलोत,पूर्व पार्षद रमेश भाटी,आदर्श शर्मा कार्यकर्ता, और बस्ती के लोग मौजूद रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ