Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी राउंडअप,  पैसों के विवाद की आशंका

rk
3 months ago
बीकानेर: प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी राउंडअप,  पैसों के विवाद की आशंका

बीकानेर: प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी राउंडअप,  पैसों के विवाद की आशंका

बीकानेर । सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में प्रेमिका की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। यह मामला मृतका के भाई बलविंद्र सिंह की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी हरप्रीत सिंह पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतका करीब दो साल पहले अपने घर से भागकर आरोपी के साथ चली गई थी और तब से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हत्या की मुख्य वजह बन सकता है।

गौरतलब है कि गुरुवार को 36 केजेडी की रोही में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: