Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

Bansal sadi
5 months ago
बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान 
बीकानेर। भीनासर इलाके में एक दर्दनाक घटना ने प्रशासन को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया। 60 वर्षीय आदूराम जोशी अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी वहां आपस में लड़ रहे एक आवारा सांड ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत 10 से 15 मिनट पहले ही हो चुकी थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि लापरवाह सिस्टम की देन है। उनका आरोप है कि शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कभी गंभीरता से इस समस्या को नहीं लिया।

मृतक के चचेरे भाई बाबूलाल जोशी ने बताया कि आदूराम जोशी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अब परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन आवारा पशुओं को नियंत्रित करता, तो यह हादसा नहीं होता। स्थानीय निवासी श्याम पंचारिया ने भी इस घटना को नगर निगम की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि गंगाशहर बाजार, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी ठोस कदम नहीं उठाए।

उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में भी आवारा पशु खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं। केईएम रोड जैसे शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में भी कई बार सांड और गायों के झुंड सड़क पर घूमते देखे जा सकते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करने और संबंधित निगम कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: