Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, मची अफरा तफरी

Bansal sadi
5 months ago
बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, मची अफरा तफरी

बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, मची अफरा तफरी
बीकानेर।  शहर के जूनागढ़ किले के पीछे स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। पोस्ट ऑफिस को दोपहर करीब दो बजे एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पूरे परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।धमकी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एहतियात के तौर पर पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करवा दिया गया और वहां मौजूद कर्मचारियों व आमजन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान शुरू किया। प्रारंभिक तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पोस्ट ऑफिस परिसर और आसपास के इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया।संदिग्ध ई-मेल में बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर अब्दुल मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।मौके पर पहुंचे हेड पोस्टमास्टर आरपी मीणा ने बताया कि ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और सुरक्षा कारणों से परिसर खाली करवाया गया।फिलहाल पुलिस ई-मेल की गहन जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: