Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: ढाणी में घुसे चार बदमाश, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार

Bansal
3 months ago
बीकानेर: ढाणी में घुसे चार बदमाश, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार

बीकानेर: ढाणी में घुसे चार बदमाश, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव में देर रात चार बदमाशों ने एक ढाणी को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी पहले से खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। 

परिवादी कुशालाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई तड़के करीब 2:20 बजे चार अज्ञात व्यक्ति उनकी ढाणी में घुस आए। आरोपियों ने वहां  घर में सो रही महिला के गले में पहने सोने के तीन फुलड़े (आभूषण) ब्लेड से काट कर ले लिया और 7,200 रुपये नकद चोरी कर लिए।

परिजनों के जागने और शोर मचाने पर चारों आरोपी ढाणी से भागकर बीदासर रोड पर पहले से खड़ी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: