बीकानेर: घर में काम करने वाली महिला पर आभूषण चोरी का आरोप, पति समेत दो के खिलाफ केस
बीकानेर: घर में काम करने वाली महिला पर आभूषण चोरी का आरोप, पति समेत दो के खिलाफ केस
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में घर से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी चौक निवासी जय प्रकाश पुत्र नथमल सोनी, उम्र 37 वर्ष ने पुलिस को रिपोर्ट देकर घर पर काम करने वाली महिला और उसके पति पर आभूषण चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार परिवादी ने आरोप लगाया कि उसके मकान पर काम करने वाली पूनम और उसके पति सुनील कुमार ने घर से आभूषण चोरी किए और उन्हें अपने साथ ले गए।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामभरोसी कर रहे हैं। पुलिस चोरी हुए आभूषणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ