Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, होटल में किया दुष्कर्म

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, होटल में किया दुष्कर्म

बीकानेर: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, होटल में किया दुष्कर्म

बीकानेर। एक युवती स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग बहनों को ननिहाल छोड़ने और सस्ते कपड़ों की सेल में ले जाने का झांसा देकर जोधपुर ले गई। वहां होटल में दोनों बहनों के साथ कई युवकों ने दुष्कर्म किया। उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। यह सनसनीखेज मामला सामने आने पर जोधपुर के महामंदिर पुलिस थाने में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर नोखा थाने में भेजी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 जुलाई को नोखा क्षेत्र निवासी एक युवती अपनी परिचित और स्कूल में पढ़ने वाली 14 और 15 साल की बहनों को अपने साथ ले गई। दोनों को घुमाने और कपड़ों की सेल में खरीदारी का लालच देकर ट्रेन से जोधपुर पहुंची। जोधपुर के एक होटल में युवती ने अपने तीन परिचित युवकों को पहले से बुला रखा था। होटल के कमरे में दोनों बहनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वे बेसुध हो गईं। उसके बाद आरोपियों ने दोनों नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। होश में आने पर आरोपियों ने दोनों बहनों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराया-धमकाया।

इसके बाद पीड़िताएं किसी तरह अपने घर पहुंचीं। कुछ दिन बाद मुख्य आरोपी युवती ने दोनों बहनों पर दोबारा जोधपुर आकर युवकों से मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और बात न मानने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़ित बहनों ने पूरी आपबीती अपनी रिश्तेदार को बताई और उसके बाद परिजनों ने जोधपुर के महामंदिर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। वहां जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर नोखा पुलिस थाने भेजी गई है। एसएचओ ने बताया कि नामजद युवती व अन्य युवकों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीकाउ के डीवाईएसपी करेंगे। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: