Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के बाहर से कार चोरी, मामला दर्ज

Bansal
6 months ago
बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के बाहर से कार चोरी, मामला दर्ज

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के बाहर से कार चोरी, मामला दर्ज 

बीकानेर। शहर के पीबीएम अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ी कार चोरी होने का मामला सामने आया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी जोगेन्द्र सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट में बताया कि वे 23-24 मार्च की मध्यरात्रि करीब 12 बजे मेडिकल कार्य के सिलसिले में पीबीएम अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार को इमरजेंसी के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी कार मौके से गायब मिली। कार नहीं मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने जीपीएस सिस्टम के जरिए वाहन को ट्रैक करने का प्रयास भी किया, लेकिन तकनीकी कारणों से लोकेशन का पता नहीं चल सका। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: