Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-रेहड़ा ने 16 वर्षीय छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर घायल

rk
jeevan 2
4 months ago
बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-रेहड़ा ने 16 वर्षीय छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर घायल

बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-रेहड़ा ने 16 वर्षीय छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर घायल

खुलासा ऑनलाइन, खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रैक्टर-रेहड़ा चालक की लापरवाही से 16 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 केजेडी निवासी सोहनलाल पुत्र आसुराम नायक ने खाजूवाला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को उनकी 16 वर्षीय दोहती प्रवीना जो खाजूवाला स्कूल में अध्ययनरत है, दोपहर करीब एक बजे छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी।

बीकानेर रोड पर विनायक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर-रेहड़ा ने अचानक कट मार दिया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-रेहड़ा छात्रा के ऊपर से निकल गया। हादसे में छात्रा के जबड़े और सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #KHULASAONLINE #khajuwala
Share: