बीकानेर: छत से नीचे गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर: छत से नीचे गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के नापासर कस्बे में छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र सन्नी पुत्र सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके पिता रात के समय घर की छत पर सो रहे थे। देर रात पानी पीने के लिए उठकर नीचे आ रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर गए।
हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान 5 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई। नापासर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ