Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: 19 वर्षीय नवविवाहिता शादी के 15 दिन बाद घर से हुई गायब, जेवर-नकदी गायब, पड़ोसी युवक पर साथ ले जाने का आरोप

Bansal
3 months ago
बीकानेर: 19 वर्षीय नवविवाहिता शादी के 15 दिन बाद घर से हुई गायब, जेवर-नकदी गायब, पड़ोसी युवक पर साथ ले जाने का आरोप

बीकानेर: 19 वर्षीय नवविवाहिता शादी के 15 दिन बाद घर से हुई गायब, जेवर-नकदी गायब, पड़ोसी युवक पर साथ ले जाने का आरोप

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर गांव से एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार सत्तासर निवासी प्रेमाराम पुत्र सुरजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री मनीषा का विवाह 21 जून 2026 को हुआ था। विवाह के बाद वह अपने पीहर सत्तासर आई हुई थी। पांच जुलाई की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए। अगले दिन सुबह करीब छह बजे जब परिजन जागे तो मनीषा घर पर नहीं मिली।

परिजनों ने घर और आसपास तलाश की तो पता चला कि घर में रखा मंगलसूत्र, सोने की बोरिया, सोने के टॉप्स, चांदी की दो जोड़ी पाजेब तथा करीब 10 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। इसके बाद परिजनों ने उसकी ससुराल सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रिपोर्ट में प्रेमाराम ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला कालूराम भी उसी रात अपनी मोटरसाइकिल सहित घर से लापता है। उनका कहना है कि कालूराम और उनकी पुत्री के बीच पहले से बातचीत होती थी और इस संबंध में उसे कई बार समझाइश भी दी गई थी। परिवादी का आरोप है कि कालूराम उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया है तथा घर में रखे जेवर और नकदी भी साथ ले गया।

छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने मामले को गुमशुदगी के रूप में दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह को सौंपी है। पुलिस युवती और नामजद युवक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: