Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bansal
2 weeks ago
सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

 सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर गांव में इंदिरा गांधी नहर की पुलिया के पास स्थित सरकारी आवास में शुक्रवार रात एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रकाश खेड़े पुत्र शेषराव खेड़े (59), निवासी तेघानी फॉल, पुलगांव, देवली, वर्धा, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रकाश खेड़े ग्रीफ (BRO) के चेतक विभाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और सत्तासर स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सरकारी आवास में प्रकाश खेड़े के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को छतरगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: