Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रक ने 8 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रक ने 8 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रक ने 8 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीगढ़ गांव के पास 30 अगस्त को 8 वर्षीय बालक को डंपर ट्रक द्वारा टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को आशिक पुत्र सत्तार खां निवासी सरदारपुरा, तहसील छतरगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसका भांजा फरहान खान पुत्र मजीद खां, उम्र 8 वर्ष, 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे सड़क के नीचे से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ट्रक नंबर RJ 07 GE 3566 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए बालक को टक्कर मार दी।

हादसे में फरहान ट्रक के नीचे फंस गया। आरोप है कि चालक ट्रक को करीब 20 से 25 फीट तक बालक को घसीटता हुआ ले गया और इसके बाद वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल बालक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां एसएमएस अस्पताल में उसका उपचार जारी बताया गया है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और चालक की तलाश को लेकर जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: