Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

अनियंत्रित होकर आवारा पशु से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Bansal
2 weeks ago
अनियंत्रित होकर आवारा पशु से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

अनियंत्रित होकर आवारा पशु से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

खुलासा ऑनलाइन। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में मोतीगढ़ गांव के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए अज्ञात पशु से बाइक टकराने के कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बीकानेर से छतरगढ़ की ओर आ रहे थे। मोतीगढ़ गांव से पहले सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मोतीगढ़ निवासी मुस्ताक, तालिब, फिरदौस, अशोक, भागाराम और मकसूद मौके पर पहुंचे। उन्होंने निजी वाहन से दोनों घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर छतरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

छतरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान आशीष बिश्नोई निवासी 415 हेड और फिरोज, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी छतरगढ़ के रूप में हुई। दोनों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। देर रात उपचार के दौरान 28 वर्षीय आशीष बिश्नोई की मौत हो गई। वहीं फिरोज का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: