बीकानेर: हाईवे पर बाबा रामदेवरा जा रही DJ पिकअप पलटी
बीकानेर। बाबा रामदेवरा मेले के चलते इन दिनों बीकानेर में जातरुओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इसी बीच छतरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 911 पर बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाबा रामदेवरा जा रहे जातरुओं के साथ चल रही डीजे साउंड की पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप में डीजे साउंड का सामान लदा हुआ था। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए चालक को पिकअप से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में बायोमास प्लांट की क्रेन की मदद से पलटी हुई पिकअप को खड़ा करवाया गया। बाबा रामदेवरा मेले को देखते हुए छतरगढ़ पुलिस की ओर से NH-911 पर लगातार गश्त की जा रही है। छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में चालक का ध्यान भटकने के कारण पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ