Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

Bansal
7 months ago
बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालिका की कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना राजपुरा गांव की रोही स्थित कृषि कुंए पर हुई, जहां बालिका घरेलू उपयोग के लिए पानी निकालने गई थी। मृतका के पिता भंवरलाल ने बताया कि वह शेरेंरा गांव का निवासी है और शेरूणा थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव की रोही में स्थित कृषि कुंए पर काश्त करता है। परिवार वहीं ढाणी बनाकर रह रहा था।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे भंवरलाल गांव गया हुआ था। ढाणी में उसकी पत्नी और पुत्री प्रियंका मौजूद थीं। इसी दौरान प्रियंका पानी निकालने के लिए कुंड पर गई, जहां उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गई। कुछ समय बाद जब प्रियंका नजर नहीं आई तो उसकी मां खोजते हुए कुंड के पास पहुंची। कुंड में झांकने पर बालिका दिखाई दी। आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #बीकानेर #श्रीडूंगरगढ़ #डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत
Share: