Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव सहित 3 जनों की दर्दनाक मौत

Bansal sadi
7 months ago
बड़ी खबर: राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव सहित 3 जनों की दर्दनाक मौत


बड़ी खबर: राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव सहित 3 जनों की दर्दनाक मौत
भरतपुर। हरियाणा में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी और उनके दो दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। तीनों संत रामपाल के आश्रम गए थे। आश्रम से लौटते वक्त नेशनल हाईवे-152 डी पर बुचावास गांव के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने खेम सिंह की कार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया।
घटना महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात की है। हादसे में खेम सिंह, उनके साथी भागचंद और देशराज मीणा की मौत हुई है।पुलिस के अनुसार तीनों लोग कार से नेशनल हाईवे नंबर 152 डी से होते हुए जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार गांव बुचावास के समीप पहुंची, किसी अज्ञात वाहन से इनकी कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। खेम सिंह की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक वहां से फरार हो चुका था। लोगों ने कार में फंसे खेम सिंह, देशराज और भागचंद को बाहर निकाला। खेम सिंह और देशराज की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरे घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नारनौल हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में भिजवाया और घायल भागचंद को एंबुलेंस से कनीना के उपनागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से भागचंद को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान भागचंद की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिवार को सूचना दी।
पड़ोसी बोले-राजनीतिक जिम्मेदारी की वजह से बाहर रहते थे
डीग जिले के नगर थाना निवासी मनोता गांव निवासी खेम सिंह के पड़ोसी हुकम शर्मा ने बताया कि सिंह सामाजिक कार्यकर्ता और राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव थे। वह अकसर गांव से बाहर रहते हैं। राजनीतिक जिम्मेदारी होने के कारण उनका जयपुर आना जाना लगा रहता था।
खेम सिंह की कार को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना में खेम सिंह की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को काफी मुश्किल के बाद कार से बाहर निकाला गया।
भाई बोला-तीनों गुरु मानते थे, मैंने रोका भी लेकिन माने नहीं
खेम सिंह चौधरी के छोटे भाई तिलक ने बताया कि मेरे भाई अपने दो दोस्तों रैनी लक्ष्मणगढ़ निवासी भागचंद और थानागाजाी निवासी देशराज के साथ संत रामपाल के आश्रम गए थे। तीनों संत रामपाल को अपना गुरु मानते थे।
27 की शाम करीब 6 बजे आश्रम जाने के लिए रवाना हुए। जब वे निकल रहे थे, तब मेरा मन अजीब हो रहा था। मैंने भाई को मना भी किया कि मत जाओ, मेरा मन ठीक नहीं है। लेकिन वे बो बोले- आश्रम में एक कार्यक्रम है, मुझे इसमें शामिल होना है।
तिलक ने बताया कि कल शाम (बुधवार) पांच बजे भाई से मेरी बात हुई थी। उन्होंने मुझे कहा था- हम आश्रम से निकल रहे हैं। तीन घंटे में अलवर पहुंच जाएंगे। अलवर में खेम सिंह के भतीजे की पत्नी की डिलीवरी होनी थी। इसलिए वह वहां जाने की कह रहे थे। खेम सिंह के दो बच्चे हैं, बेटा भुवनेश चौधरी है। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: