बडी खबर: बीकानेर की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों पर मामला दर्ज
बडी खबर: बीकानेर की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों पर मामला दर्ज
लूणकरणसर। लूणकरणसर पुलिस थाने में एक युवती ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीकानेर निवासी युवती ने रिपोर्ट में बताया कि लूणकरणसर थाना क्षेत्र निवासी उसकी सहेली ने उसे ब्यूटी पार्लर में बाल सेट करवाने के लिए बुलाया था। वहां से वापस लौटने के दौरान उसे कानाराम नामक युवक के साथ थार गाड़ी में बीकानेर छोडऩे के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर आरोपी कानाराम और उसके एक सहयोगी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा उसका वीडियो भी बना लिया। युवती ने आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ रणवीर सिंह कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ