बडी खबर: सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई,अब तारीक तक कर सकेंगे आवेदन
बडी खबर: सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई,अब तारीक तक कर सकेंगे आवेदन
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस भर्ती में 24 हजार 752 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
राज्य की 183 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 27 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद 15 अगस्त से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
पहले भी बढ़ाई थी डेट
विभाग ने भर्ती नियमों में पहले संशोधन किया था। बाद में इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाकर 13 अक्टूबर तक कर दिया था। वहीं अभ्यर्थियों की मांग और अन्य कारणों को देखते हुए विभाग ने अब अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए इसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ