Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा, इतने लाख के फर्जी कूपन किये बरामद

rk
Yatra.com
2 months ago
बीकानेर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा, इतने लाख के फर्जी कूपन किये बरामद


बीकानेर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा, इतने लाख के फर्जी कूपन किये बरामद
 बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। तेजरासर रोही स्थित एक ढाणी में दबिश देकर पुलिस ने करीब 60.05 लाख रुपये के फर्जी कूपन (भारतीय मनोरंजन बैंक नोट) बरामद किए हैं। थानाधिकारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29-30 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना के अनुसार, राजेश जाखड़ और उसके साथी गांव में नकली नोट लाकर उन्हें असली मुद्रा बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे।रात करीब तीन बजे पुलिस टीम ने बिना वारंट के ढाणी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से एक नीले रंग के ट्रॉली बैग में भरी 121 गड्डियां नकली नोटों की बरामद हुई। इन गड्डियों में कुल 12,100 कूपन थे, जिनकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। सभी नोट 500 रुपये के थे और उन पर 'भारतीय मनोरंजन बैंक’ अंकित था। खास बात यह रही कि सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर पाया गया।
मौके से आईसीआईसीआई बैंक की फर्जी पर्चियां, सील-मोहर, दस्तावेज, पासबुक और आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सैंपल और कंट्रोल सैंपल भी सील कर लिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश जाखड़ अपने साथी अशोक, मुनिराम, रामस्वरूप, बनवारी, बलराम, मनफूल, ओमप्रकाश और रामपाल के साथ मिलकर गिरोह बनाकर नकली नोटों के जरिए लोगों से ठगी करता था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: