बिग ब्रेकिंग: देशनोक क्षेत्र में डिग्गी में गिरने से तीन की मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। डिग्गी में डूबने से तीन मासूम की दुखद मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर हरियाणा का मजदूर परिवार खेत में कृषि से जुड़ा कार्य कर रहा था। इस दौरान तीन बच्चे पानी में गिर गए और गिरने से तीनों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हरियाणा के आदमपुर के रहने वाला परिवार देशनोक क्षेत्र में खेत में कृषि से जुड़ा कार्य कर रहा था।
मजदूरी के लिए आए परिवार के तीन बच्चे अचानक से डिग्गी में गिर गए। जिसके चलते तीनों बच्चों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान पंकज, कृष और कार्तिक के रूप में हुई है। इस सम्बंध में देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि देशनोक रोही में परिवार मजदूरी का कार्य कर रहा था। इस दौरान डिग्गी में गिरने से तीन की मौत हो गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ