Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सहकार मेले में भांगड़ा ने बांधा समां, दो दिनों में 2.50 लाख रुपए से अधिक के उत्पादों की बिक्री

Bansal
6 hours ago
सहकार मेले में भांगड़ा ने बांधा समां, दो दिनों में 2.50 लाख रुपए से अधिक के उत्पादों की बिक्री

सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

दो दिनों में 2.50 लाख रुपए से अधिक के उत्पाद बिके, कच्ची घाणी के तेल, शहद और मसालों के प्रति रहा विशेष आकर्षण

बीकानेर, 1 नवम्बर। ग्रामीण हाट में आयोजित संभाग स्तरीय सहकार मेले के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाबी भांगड़ा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। वहीं, सहकारी समितियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों के प्रति भी आमजन में विशेष आकर्षण देखने को मिला।

मेले में कच्ची घाणी के तिल्ली एवं सरसों के तेल, देशी शहद और सूखे मसालों की अच्छी मांग रही। सहकारी समितियों द्वारा दो दिनों में 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक के उत्पादों की बिक्री की गई।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा एवं जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जिले के नागरिकों से सहकारिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेले में पहुंचकर सहकारी संस्थाओं के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।

मेले के दूसरे दिन आयोजित लकी ड्रॉ में प्रेम सिंह, मनीषा, सूरज गुजराती, नितिन, निकिता, अरुणा, सिद्धार्थ, नीलम कुमार, कीर्ति सुथार एवं कोमल सुथार विजेता रहे।

अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि लकी ड्रॉ के विजेता सहकार मेला कंट्रोल रूम से अपने उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: