Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बार काउंसिल चुनाव: एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा बोले—अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को देंगे प्राथमिकता

Bansal sadi
4 months ago
बार काउंसिल चुनाव: एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा बोले—अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को देंगे प्राथमिकता

बार काउंसिल चुनाव: एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा बोले—अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को देंगे प्राथमिकता

बार-बेंच की गरिमा बहाल करने का संकल्प, हाईकोर्ट बेंच स्थापना पर जोर

बीकानेर // बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 22 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा ने सोमवार को नत्थूसर गेट स्थित बाहेती भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य 'बार एवं बेंच की गरिमा की पुनर्स्थापना' है। वह अधिवक्ताओं के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।

रंगा ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे उन्हें बैलेट नंबर 42 पर प्रथम वरीयता देकर समर्थन दें, जिससे अधिवक्ता समाज की आवाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि वे प्रदेशभर में अधिवक्ताओं से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और समाधान के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं।

हाईकोर्ट बेंच स्थापना प्रमुख मुद्दा

लक्ष्मीकांत रंगा ने कहा कि बीकानेर में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना उनका प्रमुख संकल्प है। इसके साथ ही जूनियर अधिवक्ताओं के लिए सम्मानजनक स्टाइपेंड, महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा व प्रतिनिधित्व और अधिवक्ताओं के बीच एकता को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सुविधाओं के विस्तार पर फोकस

उन्होंने कोर्ट परिसर में बुनियादी ढांचे के विकास, अतिरिक्त चैंबर्स, सुव्यवस्थित पार्किंग, आधुनिक अधिवक्ता भवन और आवासीय कॉलोनी की दिशा में काम करने का भरोसा दिलाया। साथ ही वकील वेलफेयर फंड से न्यूनतम 50 लाख रुपए के बीमा कवर और ‘अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम’ को प्रभावी बनाने की बात भी कही।

जूनियर वकीलों के लिए योजनाएं

रंगा ने कहा कि नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स व सह-पाठ्य गतिविधियों के जरिए अधिवक्ताओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, 'अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। हर वकील को सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण मिलना चाहिए। मेरा प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले।' उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में उन्हें अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं।

ये भी रहे मौजूद

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनवर अली सैयद, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष संत नाथ योगी, ओम भादानी, महेंद्र जैन, ब्रजरतन व्यास, गिरिराज मोहता, अशोक व्यास,जितेंद्र श्रीमाली, महेश व्यास, नरेश आचार्य, नितेश हर्ष सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: