Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bansal
12 hours ago
दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के चलते रहेगी छुट्टी, दिसंबर में 9 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

नई दिल्ली। दिसंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते अलग-अलग तारीखों पर बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा।

ऐसे में अगर आपको दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

दिसंबर 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

तारीख किन राज्यों में छुट्टी छुट्टी का कारण
1 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड राज्य स्थापना दिवस
3 दिसंबर गोवा सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
6 दिसंबर पूरे देश में रविवार
9 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग पर्व
10 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग पर्व
11 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग पर्व
12 दिसंबर पूरे देश में दूसरा शनिवार
13 दिसंबर पूरे देश में रविवार
18 दिसंबर मेघालय यू सोसो थाम पुण्यतिथि
19 दिसंबर गोवा गोवा मुक्ति दिवस
20 दिसंबर पूरे देश में रविवार
24 दिसंबर मिजोरम, नागालैंड, मेघालय क्रिसमस ईव
25 दिसंबर पूरे देश में क्रिसमस
26 दिसंबर पूरे देश में चौथा शनिवार
27 दिसंबर पूरे देश में रविवार
30 दिसंबर मेघालय यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबर मिजोरम नववर्ष की पूर्व संध्या

किस-किस शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बैंक?

दिसंबर में देशभर के बैंक इन तारीखों पर साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेंगे:

  • शनिवार: 12 दिसंबर (दूसरा शनिवार) और 26 दिसंबर (चौथा शनिवार)।

  • रविवार: 6, 13, 20 और 27 दिसंबर।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय अवसरों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों में भी कर सकेंगे ऑनलाइन बैंकिंग

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन कर सकेंगे। डिजिटल बैंकिंग की सामान्य सुविधाओं पर इन छुट्टियों का असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, शाखा जाकर होने वाले कामों के लिए छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है।

दिसंबर में 9 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

दिसंबर 2026 में शेयर बाजार में कुल 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें 8 शनिवार और रविवार शामिल हैं। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

ध्यान दें: बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र की बैंक शाखा से छुट्टी की पुष्टि जरूर कर लें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: