Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दो महीनों में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अनेक स्थानों से सैंपल लिए। जिन्हें जांच के बाद अब 16 फूड पैकेट को बेचने पर अगले दो महीनों के लिए बैन कर दिया गया है।  

 

दो महीने के दौरान अलवर, जयपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जालोर, राजसंमद, झुंझुनूं, बीकानेर सहित अन्य जिलों में कई खाद्य प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए और उनकी जांच की। जांच में 16 प्रोडेक्ट अनसेफ और मिलावटी मिलने पर उनकी बिक्री और डिस्प्ले पर 2 महीने के लिए बैन लगा दिया। वहीं 13 संस्थानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इसमें ज्यादातर उत्पाद घी है, जबकि कुछ कंपनियों की नमकीन, पान मसाला, आइसक्रीम समेत अन्य उत्पाद शामिल है।

 जानकारी के अनुसार सैंपल लेने के बाद जब उनकी टेस्टिंग की गई तो रिपोर्ट में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के पैक्ड खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए। इसे देखते हुए दो महीने के लिए बेचने, सप्लाई, डिस्प्ले पर बैन लगाया है।

 


इन उत्पादों के बेचने, डिस्प्ले पर लगाई रोक
मिल्क फैट (टॉपर ब्रांड) मैसर्स अजय फूड प्रोडक्ट्स, ध्रावास, बालेसर, सत्तान (जोधपुर)
घी (मारवाड़ की शान - सारस ब्रांड) मैसर्स जय मां आशापुरी, आदर्श स्कूल के पास, (जालोर)
घी (श्री आहार ब्रांड) मैसर्स मोहित जैन, जैन मंदिर के पास, बालेसर (जोधपुर)
घी (शुभ ब्रांड) मैसर्स श्री वीर मिल्क प्रोडक्ट्स हनी इंडस्ट्री, मसमा, तहसील ओलपाड (जिला सूरत)
घी (धेनुश्री ब्रांड) मैसर्स धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स, रीको एरिया (जोधपुर)
घी (डेयरी अनमोल ब्रांड) मैसर्स एवरी डेयरी ट्रेडर्स, बावाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)
नमकीन (सोलंकी मिष्ठान भण्डार ब्रांड) मैसर्स एस. मिष्ठान भण्डार, घास मंडी रोड, (जोधपुर)
घी (मधु सरस घी) एवेरी डेरी ट्रेडर्स, बावाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)
घी (डेरी ब्राइट) कृष्णा फूड प्रोडक्ट्स, बावाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)
मिक्सचर नमकीन (ऑल इन वन) बीकानेर फूड प्रोडक्ट्स (बीकानेर)
घी (प्रेमा ब्रांड) महादेव फूड प्रोडक्ट्स, हिसार (हरियाणा)
घी (वन्धु ब्रांड बफेलो) लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग लि. (नवी मुंबई)
पान मसाला (तानसेन ब्रांड), त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्रा. लि. पटपडग़ंज इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली)

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: