प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा जागरूक, कल होगी कार्यशाला
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनारों, संगोष्ठियों एवं जाजम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीकानेर में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन 18 जून को प्रात: 10 बजे कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में किया जाएगा। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों, कृषि सखियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।
कार्यशाला के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रगतिशील किसानों और कृषि सखियों के साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती के लाभ, तकनीकी पहलुओं, लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा किसानों की आय वृद्धि से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कृषि विभाग ने जिले के अधिकाधिक प्रगतिशील किसानों, कृषि सखियों, एफपीओ प्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों से कार्यशाला में भाग लेकर प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ