Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के दिग्गज नेता का ऑडियो वायरल,  अपनी ही पार्टी के नेताओ पर लगाए गंभीर आरोप

Bansal sadi
5 months ago
बीकानेर के दिग्गज नेता का ऑडियो वायरल,  अपनी ही पार्टी के नेताओ पर लगाए गंभीर आरोप

बीकानेर के दिग्गज नेता का ऑडियो वायरल,  अपनी ही पार्टी के नेताओ पर लगाए गंभीर आरोप

बीकानेर। शहर में इन दिनों एक कथित वायरल ऑडियो ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। करीब 19 मिनट 42 सेकंड के इस ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है और सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में एक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्तर के दिग्गज नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में कथित तौर पर वे पार्टी के कुछ नेताओं पर अंदरूनी विरोध और गुटबाजी के चलते चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने का आरोप लगा रहे हैं।

वायरल ऑडियो में नेता यह भी दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन पार्टी के भीतर खींचतान और विरोध के कारण हार का सामना करना पड़ा। ऑडियो में कई नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए जाने से मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह ऑडियो ऐसे नेता का बताया जा रहा है जो कई बार चुनाव लड़ चुका है और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुका है। इसी वजह से यह मामला और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसकी सत्यता को लेकर संदेह बना हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: