Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

Bansal
2 months ago
बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

बीकानेर। रथखाना की बारदाना गली में लेनदेन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने चाकुओं और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रथखाना में बारदाना गली निवासी जितेंद्र की ओर से सदर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पड़ोस मे रहने वाले राहुल को सालभर पहले 1,45,000/- रुपये उधार दिए थे। काफी तकादा करने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए।

इस दौरान 20 जुलाई को राहुल ने रात को रुपए लेने के लिए बुलाया। वहां पर राहुल और उसका चाचा व अन्य शराब पी रहे थे। इन लोगों ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई  और भतीजा आए तो प्रीतम ने मेरे प्रहलाद के सिर पर लोहे की रॉड मारी। आदित्य ने उस पर चाकू से वार किया जिससे उसकी नाक कट गई। राहुल ने भतीजे कार्तिक के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी जिससे वह लहुलुहान हो गया। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: