Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने अचानक दिया इस्तीफा, इनका भी कार्यकाल खत्म

Bansal sadi
1 month ago
भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने अचानक दिया इस्तीफा, इनका भी कार्यकाल खत्म

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच ने अचानक दिया इस्तीफा, इनका भी कार्यकाल खत्म

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को बड़ा झटका लगा है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टेन डोशेट ने जुलाई 2024 में अपना पद संभाला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी.  पूर्व नीदरलैंड्स कप्तान टेन डोशेट ने करीब दो साल तक भारतीय टीम के साथ काम किया. बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए यह फैसला लिया है. उनका आखिरी असाइनमेंट भारत का इंग्लैंड दौरा रहा.  रिपोर्ट्स के मुताबिक टेन डोशेट अब एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ सकते हैं, जहां उन्होंने पहले भी गौतम गंभीर के साथ काम किया था.  टेन डोशेट के जाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज और नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) से पहले भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है. 

फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है. वह भारतीय टीम के आगामी श्रीलंका टेस्ट दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे. टी. दिलीप ने नवंबर 2021 में राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच का पद संभाला था.  उनके कार्यकाल में टीम इंडिया की फील्डिंग में सुधार देखने को मिला और मैच के बाद दिए जाने वाले 'बेस्ट फील्डर' मेडल की पहल भी काफी लोकप्रिय रही. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे से पहले सपोर्ट स्टाफ की समीक्षा की है, जिसके बाद टी. दिलीप का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया. फिलहाल बोर्ड ने दोनों के ही रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: