Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बंगाल में रुझानों में भाजपा को बहुमत, इतनी सीटों पर आगे, भवानीपुर से ममता पीछे

rk
2 months ago
बंगाल में रुझानों में भाजपा को बहुमत, इतनी सीटों पर आगे, भवानीपुर से ममता पीछे

बंगाल में रुझानों में भाजपा को बहुमत, इतनी सीटों पर आगे, भवानीपुर से ममता पीछे 

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 160 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे हैं। सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। व  मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के कंट्रोल रूम से पूरे राज्य में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पोस्टल बैलेट में बढ़त बनाने के बाद BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में EVM की गिनती में भी बढ़त बना ली है। पहले राउंड के आखिर में, वह 3,100 वोटों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर पीछे चल रहे हैं। कोलकाता उत्तर की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए EVM की सील नेताजी इंडोर स्टेडियम में खोल दी गई हैं, जिसके साथ ही EVM की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती अगले तीन घंटों तक जारी रहेगी। उत्तरी कोलकाता के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के शुरुआती रुझान अगले 10 मिनट के भीतर सामने आने की उम्मीद है।

 तमिलनाडु की कोलाथुर विधानसभा सीट पर दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दो राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर टीवीके उम्मीदवार एसवी बाबू से 1200 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, राज्य की कुल 234 सीटों में से TVK सबसे आगे चल रही है. मतगणना अभी जारी है। शुरुआती रुझानों में झटका लगने के बाद डीएमके ने चेन्नई में जश्न की तैयारियों पर रोक लगा दी है।  साथ ही जगह-जगह लगाए गए तंबू-टेंट को भी हटाना शुरू कर दिया है।  शुरुआती रुझानों में डीएमके, टीवीके से काफी पीछे चल रही थी, लेकिन ताजा रुझानों के अनुसार, डीएमके 48 सीटों पर आगे है, जबकि विजय की टीवीके 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।  पुडुचेरी में बीजेपी ने 5 सीटों पर बनाई बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ती हुई दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। अभी के रुझानों में बंगाल में भाजपा आगे चल रही है। वहीं असम में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। पुदुचेरी में भी एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। 

शुभेंदु बोले- बंगाल में भगवा...भगवा
बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में भगवा...भगवा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है और भाजपा की सरकार बन रही है। कोलकाता में भाजपा मुख्यालय पर मिठाई बंटनी शुरू हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। रुझानों में भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है। 

चुनाव आयोग के रुझानों के आंकड़ों में असम में भाजपा को बहुमत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10.30 बजे बंगाल में भाजपा 54 सीटों पर, टीएमसी 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाते हुए 85 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईडीएमके 61, डीएमके 35 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।  असम में भाजपा 72 सीटों पर आगे है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई है और सिर्फ 21 सीटों पर आगे है।  केरल में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे है और सीपीआईएम 31, सीपीआई 11 सीटों पर आगे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पुदुचेरी में एआईएनआरसी 7, कांग्रेस 3 और भाजपा 2 सीटों पर आगे हैं। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: