महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से घर में आग लगाई
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से उसके घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लिछु कंवर पत्नी मदन सिंह राजपूत, निवासी जांगलू ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी। परिवादिया ने आरोप लगाया कि आग की वजह से घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मदन सिंह राजपूत, निवासी जांगलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ