Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: एमडी खरीदने से किया मना तो चाकू से हमला, पैर तोड़ा और मोबाइल हजारो  रुपए छीनने का आरोप

Bansal
1 month ago
बीकानेर: एमडी खरीदने से किया मना तो चाकू से हमला, पैर तोड़ा और मोबाइल हजारो  रुपए छीनने का आरोप
बीकानेर: एमडी खरीदने से किया मना तो चाकू से हमला, पैर तोड़ा और मोबाइल हजारो  रुपए छीनने का आरोप
 
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गोगलियान गांव में एमडी खरीदने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने और उसका पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। राजकुमार पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी जेगला गोगलियान  पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी। घटना 8 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई गई है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके भाई को रास्ते में रोककर कहा कि उनके पास एमडी है, इसे खरीद लो। भाई ने एमडी खरीदने से मना किया तो आरोपी गुस्सा हो गए। 
 
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों राकेश पुत्र हड़मानाराम तथा सीताराम पुत्र हड़मानाराम ने चाकू से परिवादी के भाई के पेट पर वार किया और उसके पैर पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। आरोप है कि हमलावर उसके भाई का मोबाइल और 4 हजार रुपए छीनकर मौके से भाग गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन  धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सतीश कर रहे हैं। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: