Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

विवाहिता के साथ मारपीट: दहेज में 31 लाख रुपये नहीं मिलने पर घटना को दिया अंजाम, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
1 month ago
विवाहिता के साथ मारपीट: दहेज में 31 लाख रुपये नहीं मिलने पर घटना को दिया अंजाम, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज


विवाहिता के साथ मारपीट: दहेज में 31 लाख रुपये नहीं मिलने पर घटना को दिया अंजाम, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
 महाजन। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट करने और उसे घर से निकालने के आरोप में महाजन पुलिस थाने में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला कोर्ट इस्तगासे के जरिये दर्ज हुआ है।पुलिस के अनुसार फूलेजी निवासी मनीषा की शादी 2 अप्रैल 2020 को बिग्गा निवासी बनवारीलाल के साथ हुई थी। मनीषा के पिता ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार शादी में दहेज व घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद पति बनवारीलाल, ससुर जुगलकिशोर, सास धापू देवी और देवर नितेश कम दहेज लाने को लेकर विवाहिता को ताने देने लगे व दहेज की मांग करने लगे।वही जेठ की शादी में करीब 31 लाख रुपए और एक प्लॉट दहेज में मिलने का हवाला देते हुए मनीषा से मारपीट करते व पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी देते रहते थे। पीडि़ता के अनुसार 18 फरवरी 2026 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया । इसके बाद 3 अगस्त को फिर दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर परिवार की ओर से पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी होने तक मनीषा को साथ रखने से इनकार कर दिया।मनीषा ने 5 अगस्त को महाजन थाने में शिकायत दी थी। 12 अगस्त को जिला पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी गई। लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश के बाद महाजन पुलिस ने पति बनवारीलाल सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: