युवती के मोबाइल पर अश्लील वीडियो लिंक भेजने का आरोप, मामला दर्ज
युवती के मोबाइल पर अश्लील वीडियो लिंक भेजने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक युवती के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। परिवादिया ने पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि नाल थाना क्षेत्र के करमीसर निवासी दीपाराम पुत्र सुरजाराम सारण ने रात के समय उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे। युवती की शिकायत पर नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ