Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर खबर, 15 पंचायत समितियों को लेकर कल होगी लॉटरी

Bansal
2 weeks ago
निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर खबर, 15 पंचायत समितियों को लेकर कल होगी लॉटरी

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बुधवार प्रात 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद तथा समस्त पंचायत समितियां के सदस्य पद हेतु लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को समस्त सरपंच और वार्ड पंचों के लिए संबंधित क्षेत्रों में लॉटरी निकाली जाएगी।

 


जिला परिषद के 41 सदस्यों, 15 प्रधानों और पंचायत समिति के 263 सदस्यों के लिए निकलेगी लॉटरी
 रतनू ने बताया कि बुधवार को जिला परिषद के 41 सदस्यों तथा पंचायत समिति खाजूवाला, बीकानेर, रुणिया मुख्यालय बीकानेर, कोलायत,  बीठनोक, हदां, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रीडी, नोखा, पांचू, जसरासर, पूगल, बज्जू खालसा और छतरगढ़ के प्रधान सहित इन पंचायत समितियों के कुल 263 सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: