युवक ने इतने साल बाद अपनी पत्नी व चार बच्चों को घर से निकालकर, किया दुसरा विवाह
युवक ने इतने साल बाद अपनी पत्नी व चार बच्चों को घर से निकालकर, किया दुसरा विवाह
बीकानेर। विवाह के 22 साल बाद पत्नी व चार बच्चों को घर से निकालकर पति ने दूसरा विवाह कर लिया। इससे परेशान पत्नी ने सेरूणा थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि गांव गोपालसर निवासी उसके पति राजेंद्र बावरी ने बिना उससे तलाक लिए उदासर निवासी मुस्करा देवी से विवाह कर लिया। पति ने उसके तीन बेटे व एक बेटी घर सहित उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ