बंगाल, महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में नेताओं के पाला बदलने की संभावना, तेजी से बदल रहे हैं समीकरण, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज, बीकानेर। देश की सियासत इन दिनों अजीबोगरीब दृश्यों की गवाह बन रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर देश की मीडिया तक में अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी सुर्खिया बटोर रही है। इन दिनों नेताओं के लगातार पाला बदलने की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में है औार इसका सीधा ठीकरा सतारूढ़ भाजपा पर फोड़ा जा रहा हे। विपक्षी दल धनबल के दम पर पाला बदलने का आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। बीते दिनों देश में बंगााल और महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर क्षेत्रीय पार्टियों में टूट हुई और अब इसका केन्द्र पंजाब बनता जा रहा है।
जहंा पर तेजी से समीकरण बदल रहे है। बंगाल की तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्र में उद्धव गुट की टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस में भी टूट के आसार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने घर पर 4 विधायकों समेत 50 पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। एमएलए राजिंदर बाजवा ने कहा कि सभी नेताओं ने चन्नी से कहा कि अमरिंदर राजा वडि़ंग को प्रधान बनाए जाने पर वे हाईकमान से बात करें। सभी नेता इस फैसले से नाराज हैं और हाईकमान इस फैसले पर रिकंसीडर करे।
मीटिंग के बाद चन्नी का पहला बयान आया। जिसमें चन्नी ने कहा- आज कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप ने मेरे घर में आकर पंजाब के लोगों की भावनाओं को हाईकमान के आगे रखने की अपील की। इस बीच भाजपा के पंजाब प्रधान केवल ढिल्लों ने कहा कि चन्नी अगर बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत है। कांग्रेस में मचे इस घमासान के बीच पार्टी के पंजाब प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल कल, शनिवार को चंडीगढ़ आ सकते हैं। वहीं आज राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
इसको लेकर भी राजनीति गलियारों में चर्चाएं तेज है। हालांकि रंधावा ने कहा कि इस मुलाकात को राजनीतिक परिदृश्य से जोड़कर ना देखा जाए।
पंजाब में मीटिंग के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीनियर लीडर्स की कमेटी बना दी है। लोगों की भावना हाईकमान के फैसलों में रिफलेक्ट नहीं हुई। अगर चन्नी को प्रदेश प्रमुख नहीं बनाया तो पंजाब में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती। लोग चन्नी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ