Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, पढ़े खबर

rk
3 months ago
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, पढ़े खबर

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, पढ़े खबर  

बीकानेर। राजस्थान के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों और राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार अभिभावकों को शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से 14 से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया से चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को जारी होगी और 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा।

प्रवेश कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

• 11 मार्च 2026 : प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी
• 14 से 23 मार्च 2026 : ऑनलाइन आवेदन भरने की अवधि
• 24 मार्च 2026 : प्राप्त आवेदनों की सूची व रिक्त सीटों की सूचना नोटिस बोर्ड पर
• 25 मार्च 2026 : लॉटरी प्रक्रिया
• 27 मार्च 2026 : चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी
• 28 मार्च 2026 से : प्रवेश प्रक्रिया शुरू
• 1 अप्रैल 2026 से : नए सत्र में शिक्षण कार्य प्रारंभ

प्रति सेक्शन तय सीटें

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सीटों की सीमा भी तय की गई है—
• कक्षा 1 से 5 : 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
• कक्षा 6 से 8 : 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
• कक्षा 9 से 12 : 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

कम हो रहे हैं एडमिशन

प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन में कमी आई है। पिछले साल भी उपलब्ध सीटों से कम आवेदन मिलने के कारण अनेक स्कूलों में लॉटरी की जरूरत ही नहीं पड़ी। प्राइवेट स्कूल से निकलकर महात्मा गांधी स्कूल में एडमिशन लेने का रुझान अब कम हो गया है। न सिर्फ ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्र में भी महात्मा गांधी स्कूलों का क्रेज कम हुआ है। पिछले साल जनवरी में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में एक कैबिनेट उप-समिति का गठन इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए किया गया था। समिति ने पाया कि लगभग 600 स्कूलों में 10 से कम छात्र थे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: