घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 11 सिलेंडर जब्त
घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 11 सिलेंडर जब्त
श्रीडूंगरगढ़। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर में बड़ी कार्रवाई की। उच्चाधिकारियों से निर्देशों के बाद प्रवर्तन निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न होटल, रिसोर्ट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान चार प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग सामने आया। गोपाल रिसोर्ट से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, होटल सिजराल रेस्टोरेंट से 2, मोती होटल से 3 तथा गजू भाई समोसे वाला से 3 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इस तरह टीम ने कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडरों के संबंध में कार्रवाई की।
प्रवर्तन निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए फर्द तैयार की और सिलेंडरों की सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की। विभाग ने यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3 एवं 6ए तथा एलपीजी आदेश-2000 के खंड 3, 4 एवं 6 के तहत की है। घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ