खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने पशुधन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसे बरामद की है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने की है। पुलिस टीम ने भैंसे चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाखों रूपए की सात भैंसे बरामद की है। पुलिस ने चोरी के मामले में रामनिवास, रामदेव को गिरफ्तार किया है। बरामद की गयी भैंसों की कीमत करीब दस लाख रूपए आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में तथा नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने सुभाषचंद, मैनपाल, सहीराम सऊ, हेड कांस्टेबल जगदीश तथा कांस्टेबल पवन कुमार, सुनील एवं गजानंद शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर भैंस चोरी से जुड़ी अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ