हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटेे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निदे्रशन में गजनेर पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 21 सितंबर को जेठाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 20 सितंबर को बकरियां चराने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद 21 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे के आसपास बाबूलाल डंफर ले आया।
जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नियत से उसके पिता पूनमाराम व माँ पूनम देवी के ऊपर डंफर चढ़ा दिया। जिसके चलते उसके पिता पूनमाराम की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी माँ पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए घसीटते हुए ले गया और फरार हो गया। परिवादी ने बताया कि जिसके बाद माँ को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने मौके से एफएसएल यूनिट, एमओबी को बुलाया गया। घटनास्थल पर वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी करवायी गयी। मौके पर सबूत एकत्रित किए गए। घटना स्थल के बारे में फर्द जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त डंफर को जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने 27 साल के रहने वाले बाबूलाल पुत्र फताराम उर्फ किसनाराम को 24 घंटे में दस्तयाब किया और अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ