खुलासा न्यूज,बीकानेर। जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 30 अगस्त को हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले रोहित के साथ जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस सम्बंध में परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। पु िलस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, प्रवीण, कपिल, श्रवण, लेखराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ